टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला ममता दत्ता उर्फ पिंकी दत्ता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। मृतक के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस मृतक के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी का है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि पिंकी दत्ता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है और इसे आत्महया का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया है। मृतक के भाई दीपक पाल ने बताया कि पांच साल पहले ही उसकी बहन पिंकी की हलुदबनी के रहने वाले मंटू से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहे थे। पति, ननद, सास, ससुर सभी लोग मारपीट करते थे। उसका साढ़े 3 साल का एक बच्चा भी है। बच्चे ने ही फोन कर मामा को घटना की जानकारी दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse