दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहनों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ जनपद में कोहरे का प्रकोप दिखाई देने लगा है। प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरा हादसे का कारण बनता रहता है। क्योंकि कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है। जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। तहसील प्रशासन लक्सर और शुगर मिल प्रबंधन की ओर से घने कोहरे से होने वाली दुर्घटना व जन हानि के बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये गये।

घने कोहरे के चलते होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए तहसील प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर शुगर मिल प्रबंधन के माध्यम से मिल परिसर में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए अभियान चलाया। इसके साथ ही इसमें वाहनों को धीमी गति से चलाने के साथ ही अन्य सावधानियां बरतने की अपील की।

इस मौके पर लक्सर शुगर मिल के महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल ने और प्रशासनिक अधिकारी पंकज सक्सेना ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। क्योंकि इससे जहां हम सुरक्षित रहते हैं। वहीं लोगों की जिंदगी बचती है। इसलिए सावधानियां बरतनी चाहिए। 

उन्होंने शुगर मिल में आने वाले गन्ना किसानों से अपने परिवार व ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों को अपने वाहनों पर घने कोहरे में घटना से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर लगाने की अपील की। जिससे घने कोहरे में वाहन और दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि रिफ्लेक्टर लगाने के कार्यक्रम को नियंत्रण जारी रखा जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse