दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में निर्मला सीतारमण

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  को शामिल किया गय है। बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नाईका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को जगह मिली है। इस सालाना लिस्ट में कुल छह भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। सीतारमण इस बार 36वें स्थान पर रहीं हैं और उन्होंने लगातार चौथी बार इस सूची में जगह बनाई है। इससे पहले 2021 में वह 37वें स्थान पर रहीं थीं। वह 2020 में वह 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं 
 

बताते चलें कि फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नाइका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को जगह मिली है। इस सालाना लिस्ट में कुल छह भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है।


किरण मजूमदार-शॉ 89वें नंबर पर मौजूद 
फोर्ब्स द्वारा मंगलवार को जारी इस सूची के मुताबिक, इस साल मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89वें स्थान पर हैं। लिस्ट में शामिल दूसरे भारतीयों में नाईका टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (53वां स्थान), सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड आॅफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (54वां स्थान) और स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया (सेल) की चेयरपर्सन सोमा मंडल (67वां स्थान) शामिल हैं। 

मल्होत्रा, मजूमदार-शॉ और नायर ने पिछले साल भी इस सूची में क्रमश: 52वां, 72वां और 88वां स्थान हासिल किया था। लिस्ट में 39 सीईओ और 10 राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 11 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है। फोर्ब्स लिस्ट में नायर के बारे में कहा गया है कि इस 59 साल की व्यवसायी ने दो दशकों तक एक निवेश बैंकर के रूप में काम किया, आईपीओ लाईं और अन्य उद्यमियों को उनके सपने हासिल करने में मदद की। फोर्ब्स वेबसाइट के मुताबिक, 41 साल के मल्होत्रा ऌउछ टेक के सभी रणनीतिक फैसलों में अहम भूमिका निभाती हैं। इस तरह बुच सेबी की पहली महिला अध्यक्ष हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse