टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विभिन्न जिलों के भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा जिला से किया। मुख्यमंत्री जिला परिभ्रमण के दौरान आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा राज्य सरकार की ओर से हरसंभव उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री का गढ़वा जिला की जनता ने भव्य स्वागत किया एवं जिले में लोक कल्याणकारी योजनाओं के संचालन हेतु मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन गढ़वा की सेविका तथा सहायिकाओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। वहीं झारखंड खेल नीति हेतु गढ़वा के खिलाड़ियों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने टावर चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल गढ़वा परिसर में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर की भव्य प्रतिमा का अधिष्ठापन हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मंत्री, श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, सत्यानंद भोक्ता, मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री, कृषि विभाग श्री बादल, गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, आयुक्त पलामू प्रमण्डल जटाशंकर चौधरी, डीआईजी पलामू प्रमण्डल राजकुमार लकड़ा, गढ़वा जिला के उपायुक्त रमेश घोलप, गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse