टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022- 23 के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव (मंत्रिमंडल) निर्वाचन विभाग के रवि कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोकारो थर्मल पावर क्षेत्र विभिन्न मतदान केंद्रों में प्राप्त प्रपत्रों (प्रपत्र छह, प्रपत्र सात, प्रपत्र आठ एवं प्रपत्र आठ का सुपर चेकिंग/स्थल निरीक्षण किया गया।
उनके साथ जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक सुमन, बेरमो विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री अनंत कुमार,सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बेरमो मनोज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने आवेदनकर्ताओं के घर झ्र घर जाकर संवीक्षा की जांच की। उन्होंने आवेदनकर्ताओं का प्रपत्र में दी गई जानकारी का सत्यापन किया। उनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज का मिलान किया।
उपायुक्त जारांगडीह, बीटीपीएस डिग्री कालेज आदि आवेदनकर्ताओं के यहां जाकर प्रपत्रों की जांच की एवं उनके दस्तावेज का सत्यापन किया। उन्होंने बेरमो विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बेरमो श्री मनोज कुमार इस बाबत जरूरी दिशा निर्देश दिया। मौके पर बेरमो बीडीओ मधु कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse