झारखंड : आज गढ़वा से सीएम हेमंत सोरेन शुरू करेंगे खतियानी जोहार यात्रा

 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से खतियानी जोहार यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इसका शुभारंभ आज पलामू प्रमंडल से हो रहा है। मुख्यमंत्री आज (8 दिसंबर) गढ़वा और पलामू जायेंगे। इसके बाद 12 दिसंबर को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के गुमला और 13 दिसंबर को लोहरदगा में रहेंगे। खतियानी जोहार यात्रा के तीसरे चरण में 15 दिसंबर को गोड्डा और 16 दिसंबर को देवघर जायेंगे। इस दौरान सहयोगी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रस्तावित जिलों में सत्ताधारी दलों के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गये हैं। 
झारखंड में चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता से सीधा संवाद करने में जुटे हैं। उनके कार्यकाल के तीन वर्ष पूरा होने से पहले इस जोहार यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल, पिछले कुछ माह के भीतर राज्य सरकार ने जनता की भावनाओं से जुड़े कई अहम फैसले लिये हैं। इसमें सबसे खास है 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी के आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने का फैसला। इन दोनों फैसलों से जुड़े बिल को सदन का विशेष सत्र बुलाकर पास कराया गया था। इसके अलावा ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू किया जा चुका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse