टीम एबीएन, गुमला, रांची। गुमला जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जहां 5 नाबालिग एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान पुल के 20 फीट नीचे गहराई में गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के जय किसान उच्च विद्यालय स्थित मिलमिली पुल का है। यहां बाइक पर अनियंत्रित होकर पुल के 20 फीट नीचे गहराई में गिरने से 17 वर्षीय अलेक्जेंडर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 सगे भाई 17 वर्षीय संतोष बड़ाईक व 18 वर्षीय मंतोष बड़ाईक गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं, 17 वर्षीय नंदलाल गोप और 14 वर्षीय अजित कुजूर भी गंभीर रूप से घायल हो गये।
आनन-फानन में सभी घायलों को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद संतोष, मंतोष व अजीत कुजूर को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। रिम्स में तीनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse