एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने आज दिनांक 6 दिसंबर 2022 को महामहिम राज्यपाल, झारखंड को ज्ञापन देते हुए कहा है कि रांची के नगड़ी प्रखंड स्थित टून्डुल पंचायत अंतर्गत मुड़मा- नयासराय में प्राचीन महादेव स्थल, छठ पूजा तालाब सहित अन्य विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक संस्कार कार्य करने वाला हिंदू समुदाय का एक परंपरागत भूभाग है। इस स्थल पर ग्रामीणों के द्वारा वर्षों से अपने धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक संस्कार के कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व से ही इस स्थल के पहुंच हेतु सरकारी रास्ता भी है।
डॉ साहू ने कहा आईआईएएम एवं गेल इंडिया के द्वारा इस स्थान के आसपास निर्माण कार्य चला रहा है। इन संस्थाओं के द्वारा उपर्युक्त पारंपरिक मार्ग को बंद करना चाह रहे हैं, जो न्याय संगत नहीं है। डॉ साहू ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा इस संबंध में 23 नवंबर, 2022 को माननीय मुख्यमंत्री सहित उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी, नगड़ी को आवेदन देकर पारंपरिक मार्ग को यथावत रखने का आग्रह किया गया है। रांची के उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा स्थल निरीक्षण कर मौखिक आश्वासन भी दिया गया था कि पारंपरिक मार्ग को बंद नहीं किया जाएगा परंतु अभी तक कोई लिखित आदेश-निर्देश ग्रामीणों को प्राप्त नहीं हुआ है। इस संशय की स्थिति में ग्रामीणों के द्वारा विगत 15 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना भी चलाया जा रहा है।
डॉ साहू ने महामहिम राज्यपाल महोदय से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक संस्कार कार्य स्थल तक के परंपरागत पहुंच पथ को यथावत रखने हेतु आदेश-निर्देश दें। विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू (7033541040) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse