टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। किसानों की खुशहाली का प्रतीक हरली में लगने वाला जतरा मेला कल शुक्रवार 9 दिसंबर को लगेगा। हरली में यह मेला काफी वर्षों से लगता आ रहा है जिसमें किसान अपनी खेती में काम आने वाले औजारों की खरीदारी जमकर करते हैं। धान की फसल काटने के बाद अगहन पूर्णिमा के दिन यह मेला लगता है।
इस बारे में मेला समिति के सदस्य रामजी कुशवाहा ने बताया कि इस मेले का इतिहास काफी पुराना है और मेले लोहे से बने औजार कुदाल, कुल्हाड़ी, कड़ाही, गैता आदि सामानों की बिक्री करने के लिए दूर-दूर से ब्यापारी आते है। इस बार मेले में बच्चों के लिए तरह तरह के झूले के साथ दर्जनों अन्य स्टॉल लागये जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse