टाटीझरिया : अमनारी में लगा सोमवार बाजार, लोगों में दिखा उत्साह

 

टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के भराजो पंचायत अंतर्गत अमनारी गांव के टाटीझरिया एवं खंभवा जाने वाले मेन रोड शिवमंदिर चौक के सामने सोमवार बाजार में ने साग-सब्जी, मछली, बकरा-बकरी, पूजा सामग्री, श्रृंगार सामग्री, मुर्गा-मुर्गी, राशन, कपड़ा समेत अन्य कई दुकान लगाये। ग्रामीण संग आसपास क्षेत्रों के लोगों में जरूरत की सामानों को खरीदते समय काफी उत्साह देखा जा रहा था।  
बता दें कि अमनारी के स्थायी निवासी देवगंगा प्रसाद ने बताया कि पूर्व में लोगों को आवश्यकतानुसार सामानों की खरीद बिक्री के लिये यहां से लगभग 2 से 5 किमी की दूरी तय करके जाना होता था। जिससे लोग काफी परेशान होते देखे जा रहे थे। अब बाजार लगने से किसानों को साग सब्जी आदि खरीद विक्री में मुश्किलों का सामना नही करना पड़ रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse