टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बिष्णुगढ़ प्रखंड परिसर में संपन्न हुए 20 सूत्री बैठक में कई मुद्दों पर चचा हुई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने अंचल अधिकारी की कार्यशैली के खिलाफ उतरे और कई मुद्दे पर गरम हुए। बैठक में प्रखंड सह अंचल के अधिकारी बीस सूत्री के सदस्य व अध्यक्ष के अलावे सांसद प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
कपिलदेव चौधरी ने संवाददाता से बैठक के बाद एक भेंटवार्ता में, 20 सूत्री के बैठक में सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि के पहुंचने पर सवाल उठाया। सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बुलाया था। श्री चौधरी ने कहा कि अगर प्रोटोकॉल के तहत सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि को बैठक में शामिल हो सकते हैं। मैं मांग करता हूं कि आगामी 20 सूत्री की बैठक में प्रत्येक पंचायत के मुखिया या उनके एक प्रतिनिधि को भी शामिल करना चाहिए।
कपिलदेव ने यह भी बताया कि आगामी बैठक में पत्रकारों की उपस्थिति भी अनिवार्य की जायेगी। सीओ द्वारा एलपीसी और म्यूटेशन के डॉक्यूमेंट वंशावली में मुखिया वेरिफिकेशन पर भी आपत्ति जतायी। अंचल अधिकारी अपने बचाव के लिए मुखिया से वेरीफिकेशन करवाते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse