टीम एबीएन, हजारीबाग। नव झारखंड फाउंडेशन के तत्वावधान में मुंबई के भायंदर जिला में संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें मुंबई में रह रहे झारखंडवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने की। नेतृत्व अमर सिंह ने किया। बैठक में संचालन सुमन रजक, विकास साव, तुलसी साव, एवं सुजीत गुप्ता ने किया।
किशोरी राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रवासी मजदूरों पर ध्यान नहीं दे रही है। झारखंड के लोग दूसरे राज्यों की ओर काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं जबकि यहां खनिज संपदा से भरी पूरी धरती है। गांव-गांव में लोग भ्रष्टाचार से जूझ रहे हैं ऐसे में नव झारखंड फाउंडेशन लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।
संस्था के महामंत्री अमर सिंह ने कहा कि बहुत ही मजबूती से संस्था अपनी शाखा का विस्तार कर रही है। कड़ी से कड़ी जोड़ कर योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। सुखदेव यादव ने पलायन मजदूरों की होने वाले कठिनाई एवं परेशानियों पर जिक्र किया।
बैठक में तिलेश्वर यादव, राजेश कुमार सिंह, विकास साव, नरेश यादव, सुनील साव, त्रिलोकी यादव, अभय नारायण तिवारी, राशिद खान, अनिल पासवान, अशोक सिंह, बबिता साह, संजय यादव, सुजीत कुमार, नरेश रजक, राहुल सिंह, संदीप कुमार, सुमन रजक आदि लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse