हजारीबाग : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हार टोली की बहन शिल्पी रानी को कांस्य पदक

 

33वां राष्ट्रीय एथलेटिक्स खेलकूद समारोह के बाल वर्ग के 4 गुणा 100 रिले रेस में पदक जीती 
 

टीम एबीएन, हजारीबाग। 33 वां राष्ट्रीय एथलेटिक्स खेलकूद समारोह में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली, हजारीबाग की बहन शिल्पी रानी ने बाल वर्ग में के अंतर्गत 4 गुणा 100 रिले रेस में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। शिल्पी रानी के पिताजी हजारीबाग निवासी पवन कुमार सोनी एक व्यवसायी है एवं उनकी माता  निरमा देवी हैं। 
गौरतलब है कि राष्ट्रीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अलवर, राजस्थान में हुआ। बहन शिल्पी के राष्ट्रीय एथेलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन से विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव, अजय कुमार तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण, हजारीबाग विभाग के विभाग प्रमुख, ओम प्रकाश सिन्हा, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अधिकारीगण, विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र एवं समस्त आचार्य बंधु-भगिनी ने बहन शिल्पी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शिल्पी के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse