टीम एबीएन, रांची। भाजपा के पूर्व सांसद और झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा है कि देश के संविधान को बने 72 साल से अधिक का समय हो चुका है और ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें अब बड़े बदलाव की आवश्यकता है।
झारखंड के पूर्व मंत्री ने यहां कहा कि मेरी राय में अब देश को एक सर्वदलीय बैठक कर पुन: संविधान सभा बनाने की आवश्यकता है, ताकि पुन: एक बार देश के संविधान के हर एक बिंदु पर वर्तमान परिपेक्ष्य को ध्यान में रख कर आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि और जरूरत पड़ने पर बदलाव भी किया जा सके ताकि आतंकवाद, अपराध, भ्रष्टाचार, न्याय में देरी जैसी समस्याओं से यह देश मजबूती से उभर सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी से इस पर विचार करने का विनम्र आग्रह किया है।
डॉ राय ने कहा कि हमारा संविधान अपने आप में पूरी दुनिया से अलग है, हमारा संविधान ही है, जो हमारे लोकतंत्र को दुनिया की सबसे मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाता है। देश में संविधान के लागू हुए 72 साल से कुछ अधिक समय हुए हैं, इस दौरान संविधान में जरूरत के अनुसार 105 संशोधन किए गए हैं। अब तो हर साल एक न एक संशोधन की आवश्यकता पड़ ही जाती है और इन संशोधन के बाद भी न्यायिक व्यवस्था में कमी प्रतीत होती है, कई बार न्याय मिलने में देरी हो जाती है और कई बार आम लोगों को न्याय नहीं मिल पाता।
इन परिस्थितियों में मुझे दीन दयाल उपाध्याय द्वारा कही गई एक बात याद आती है, उन्होंने कहा था विदेशों का देशानुकुल और देश का युगानुकूल सोच या परिवर्तन होना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse