रांची : वार्ड 11 में 2.43 करोड़ की योजना का हुआ शिलान्यास

 

टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में विकास कार्य प्रगति पर है। वार्ड के कई गली मोहल्लों में सड़कें और पुरानी जर्जर नालियां बनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पार्षद रंजू सिंह की अनुशंसा पर वार्ड के लोगों को एक सौगात मिला है। नगर विकास विभाग ने 2 करोड़ 43 लाख की योजना का  शिलान्यास किया। शिलान्यास डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और वार्ड पार्षद रंजू सिंह ने किया।

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय वार्ड पार्षद रंजू सिंह, अभय सिंह, मुजीब कुरैशी को स्थानीय लोगों ने माला पहना कर भव्य स्वागत किया। योजना के तहत आईओसीएल पेट्रोल पम्प, सुल्तान लेन में कुरैशी मोहल्ला जमा मस्जिद होते हुए पुरुलिया रोड तक और इदरीस कॉलोनी में पुरुलिया रोड से मस्जिद ए गौसिया तक बिटुमिनस एवं पीसीसी द्वारा पथ सुधार तथा आरसीसी नाली निर्माण का कार्य कराया जायेगा। निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों की कई वर्षों से सड़कें और नालियां समस्या रही हैं। विशेषकर पुरानी और जर्जर हो चुकी नालियों से लोग काफी परेशान थे। कांटा टोली की यह मुख्य सड़कें हैं, जो कि कई मोहल्लों को जोड़ती है। अब निर्माण हो जाने के बाद कांटा टोली के लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। शिलान्यास के दौरान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि मैं यहां की समस्या के अवगत हूं और  इसका निवारण होता देख खुशी हो रही है।

मौके पर पार्षद रंजू सिंह ने कहा वार्ड में विकास का कार्य काफी तेज़ गति से हुआ है, जहां से समस्या आई है। उसे मैंने पूरी निष्ठा से हल किया है और आगे भी वार्ड के लोगों की सेवा करती रहूंगी। इसपर झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी का कहना है कि यह सड़के कई मोहल्लों को जोड़ती है। शिलान्यास होने के बाद कांटा टोली के लोग काफी खुश हैं।

शिलान्यास में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पार्षद रंजू सिंह, पूर्व पार्षद अभय सिंह, झारखण्ड प्रदेश जमीयतुल कुरैश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी पार्षद प्रतिनिधि गुलाम जावेद, पार्षद सहयोगी सदाम कुरैशी, मोहन राम, हाजी मिन्हाज, टिंकु राम, नौशाद, हसीब खान, पत्रकार परवेज कुरैशी सहित कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी वार्ड 11 के पार्षद के सहयोगी सदाम कुरैशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse