एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस दौरे पर पंड्या की अगुआई में टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया। दूसरा टी20 मैच रविवार (20 नवंबर) को माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमें दूसरे टी20 के लिए तैयारियों में जुट गई हैं। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जायेगी, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन होंगे।
आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 11 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के खाते में 9 जीत दर्ज हैं। दो मैच बेनतीजा रहे। भारतीय टीम न्यूजीलैंड में मेजबान टीम से 10 बार भिड़ी है जहां दोनों को 4-4 मैचों में जीत मिली है। दो मुकाबले टाई रहे जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।
माउंट मॉन्गानुई में भारत का रिकॉर्ड शानदार
माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल मैदान पर भारत ने अभी तक एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। उस मुकाबले में टीम इंडिया विजयी रही थी। तब भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी कर मेजबान टीम को 156 रन रोक दिया। इस तरह टीम इंडिया को सात रन से जीत मिली। इस पिच पर बल्लेबाज जमकर चौकों और छक्कों की बारिश कर सकते हैं। उनके लिए यह विकेट स्वर्ग के सामान है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse