भुवनेश्वर-पंत का क्या करेंगे हार्दिक पंड्या?

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती का सामना करने की उम्मीद है। इसमें कप्तान हार्दिक पंड्या की निगाहें कुछ गेम टाइम हासिल करने पर लगी होंगी। वहीं, भुवनेश्वर कुमार के सामने भी इस छोटे प्रारूप में बने रहने की कठिन चुनौती होगी। वेलिंगटन में सीरीज का शुरुआती मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और भारतीय खिलाड़ी यहां मैदान पर उतरने के लिए बेताब होंगे।
यह मैदान जिस जगह स्थित है, उसे बे आॅफ प्लेंटी कहा जाता है। जहां तक टी20 प्रारूप में रवैये का संबंध है तो भारतीय क्रिकेट में इस समय सोच विचारने के लिए काफी कुछ है। बे ओवल मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी हैं और यह एक खुला मैदान है जो वेलिंगटन में नहीं था। इस दौरे पर भारतीय टीम प्रबंधन को 33 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार की मौजूदगी को लेकर चल रही दुविधा से निपटना पड़ सकता है। कुछ अनसुलझे सवाल हैं जिनका जितना जल्दी जवाब मिल जाए, भारतीय क्रिकेट के लिएउतना ही बेहतर होगा।
क्या 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भुवी होंगे जबकि उनकी रफ्तार में गिरावट दिख रही है? क्या उनके पास अपने मुद्दों को सुलझाने के लिये इतना समय है क्योंकि वह बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर अब इतने कारगर नहीं रहे हैं? अगले साल ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हैं और वह काफी हद तक एक प्रारूप के ही खिलाड़ी बन गए हैं तो इससे वह कहां पहुंचते हैं? इस समय सभी जवाब नकारात्मक ही दिखते हैं इसलिए एक सवाल उठता है कि क्या सबसे सीनियर तेज गेंदबाज के तौर पर खिलाना युवाओं से मौका छीनने जैसा नहीं होगा।
सवालों की यह तलवार अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान हार्दिक पंड्या के सामने लटकी होगी। भुवनेश्वर अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि (एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 40 विकेट चटकाने से महज 4 विकेट दूर) के करीब खड़े हैं और ऐसे में उन्हें नहीं खिलाना उनका मनोबल गिराने वाला फैसला होगा। लेकिन भुवी ने जो 36 विकेट हासिल किये हैं, वो सभी गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों में मिले हैं और वो भी कमजोर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ और थोड़ी सी सपाट पिच या फिर बेहतरीन बल्लेबाजी आक्रमण के सामने भुवनेश्वर असफल रहे हैं।
हार का बहाना नहीं बना सकते।
लेकिन अगर उन्हें खिलाया जाता है तो टीम प्रबंधन उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज की जोड़ी को परखने का मौका चूक जायेगा कि वे फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कॉनवे जैसे मजबूत खिलाड़ियों के खिलाफ दबाव भरी परिस्थितियों में कैसा खेलते हैं। भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान को तैयार करने की आवश्यकता है। पाकिस्तान ने हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह के साथ दिखा दिया है कि अत्यधिक तेज गति क्या कर सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse