टीम एबीएन, कोडरमा। जिला मुख्यालय स्थित उप विकास आयुक्त आवास के निकट जिला परिषद बोर्ड द्वारा नवनिर्मित महर्षि कर्दम ऋषि पार्क का शनिवार को भव्य तरीके से लोर्कापण किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन, डीएफओ सूरज कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, डीडीसी लोकेश मिश्र व ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने संयुक्त रूप से फीता काट कर पार्क का लोकार्पण किया।
इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि जिले में इस तरह का पहला पार्क है, जिसमें आमजनों के लिए विभिन्न प्रकार के सुविधायुक्त है, आने वाले दिनों में जिले में 10 से 12 और पार्क बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीडीसी और जिप अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बेहतरीन पार्क का निर्माण कराया गया, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। डीएफओ सूरज कुमार सिंह ने कहा कि जिले में ओपन पार्क की आवश्यकता थी, जो अब पूरा हुआ। वहीं जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि पार्क के रूप में जिलेवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है, आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के पार्क बनाये जाएंगे।
वहीं डीडीसी लोकेश मिश्र ने कहा कि पार्क में आमजनों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई है, पार्क में व्यायाम, मॉर्निंग वॉक, बच्चों के लिए झूले आदि का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्दम ऋषि के नाम पर इस जिले का नाम कोडरमा पड़ा, ऐसे में पार्क का नामकरण कर्दम ऋषि दिया गया है। पार्क में महर्षि कर्दम ऋषि की प्रतिमा के अलावे जिले के विभूतियों से सम्बंधित बोर्ड लगाया गया है, ताकि लोग उनके बारे में जान सके।
महर्षि कर्दम ऋषि की प्रतिमा पर माल्यार्पण
पार्क के लोकार्पण के बाद डीसी समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा महर्षि कर्दम ऋषि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और घूम घूम का पार्क का जायजा लिया। मौके पर एसडीओ सन्दीप कुमार मीणा, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर प्रसाद, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse