टीम एबीएन, हजारीबाग। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने कोलकाता में आयोजित 16वीं वार्षिक पब्लिक रिलेशंस काउंसिल आॅफ इंडिया (पीआरसीआई) 2022 कॉन्क्लेव में कुल चार पुरस्कार प्राप्त किए हैं। पुरस्कार वितरण समारोह 12 नवंबर को पीआरसीआई के तत्वावधान में कोलकाता में आयोजित किया गया। 16वें पीआरसीआई कॉन्क्लेव में, पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना को 4 पुरस्कार जिसमें कला, संस्कृति और खेल अभियान के लिए कांस्य, शैक्षिक अभियान के लिए कांस्य, गृह पत्रिका प्रिंट (क्षेत्रीय भाषा) के लिए कांस्य, नैगम सामाजिक दायित्व अभियान के लिए प्रमाण पत्र।
पुरस्कार पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के लिए एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि परियोजना 07.12.2022 को अपना 8वां कोयला खनन दिवस मनाने जा रही है। यह परियोजना के लिए एक उत्तम वर्षगांठ उपहार है।
अरुनाभ मुखर्जी (वरिष्ठ प्रबंधक, मानव संसाधन) ने पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse