लोहरदगा : जल जीवन मिशन कार्यशाला में जल संरक्षण पर जोर

 

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। जल जीवन मिशन के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नगर भवन, लोहरदगा में किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, लोहरदगा सुशील टुडू ने बताया कि लोहरदगा जिला में कुल 88,963 घरों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2024 तक जल के लिए नल का कनेक्शन किया जाना है। 
उन्होंने बताया कि अब तक 27,644 घरों में जल के लिए नल का कनेक्शन दिया जा चुका है यानी अब तक लक्ष्य का 31 प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया है। जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल गांव योजना, एकल गांव क्लस्टर में 6397 और मल्टी विलेज स्कीम से 2441 घरों में जल नल का कनेक्शन दिया जाना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse