कॉलेज की समस्याओं को लेकर अभाविप का धरना-प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रांची महानगर की ओर से शुक्रवार को सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। साथ ही महाविद्यालय के मुख्यगेट पर तालाबंदी की गयी। बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 
प्रदेश सह कार्यालय मंत्री शुभम पुरोहित ने कहा कि प्रमुख मांगों में महाविद्यालय की जर्जर स्थिति का मरम्मत कराने, शौचालय का साफ सफाई कराने, बीसीए डिपार्टमेंट में संसाधनों की कमी, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कमी और कक्षाएं सुचारू रूप से समय अनुसार चलाने की मांग शामिल हैं। विभाग संयोजक अनिकेत सिंह ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तीन महीनों से लगातार ज्ञापन पर ज्ञापन देते आ रहे हैं लेकिन महाविद्यालय प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। 
मौके पर विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह, जिला संयोजक संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी, अंकित रंजन, अंकित सिंह, रोहित शेखर, शशि कांत सुमन, विद्यानंद रॉय, विक्की सिंह, पंकज कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse