एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ शुक्रवार को होटल ताज, लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आये विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों एवं जानकारों की उपस्थिति में प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनाने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि फरवरी-2023 में उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 के आयोजन से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
मंत्री नन्दी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस समिट से प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को तेज रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज माफियामुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में एक मिसाल बनी है।
नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछड़ेपन के दौर से आगे निकल कर विकास के एक्सप्रेसवे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। हर गुजरते दिन के साथ उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति के नये अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आज भारत पूरी दुनिया में इन्वेस्टमेंट के लिए सबसे अच्छा डेस्टीनेशन है तो भारत में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट के सबसे अच्छे डेस्टीनेशन के रूप में उभरा है। प्रदेश के चहुंमुखी औद्योगिक विकास के साथ-साथ निवेशकों के हितों एवं सहूलियतों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई गति देने के लिए आगामी फरवरी, 2023 में प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित होने जा रहा है। जीआईएस 2023 के लिए हमने 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमारी सरकार उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरूण कुमार सक्सेना, वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के नोडल आॅफिसर आलोक कुमार, डिफेंस कॉरिडोर के नोडल अधिकारी एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse