एबीएन सेंट्रल डेस्क। अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर की आठ अमेरिकी डॉलर वाली ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा 29 नवंबर को फिर शुरू होगी। ट्विटर पर 27 अक्तूबर को मस्क के नियंत्रण से पहले ब्लूटिक मशहूर हस्तियों, सरकार से जुड़े लोगों, पत्रकारों और अन्य हस्तियों को दिया जाता था। इसके लिए पहले प्रोफाइल को सत्यापित किया जाता था। ट्विटर ने 6 नवंबर को कहा कि कोई भी 8 डॉलर देकर ब्लूटिक ले सकता है। बताया गया कि कंपनी ने आय बढ़ाने के उपायों के तहत ऐसा किया। हालांकि, इस फैसले से फर्जी खाते बढ़ गये, जिसके बाद ट्विटर को अस्थायी रूप से इस सेवा को रोकना पड़ा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse