सोच बदलें युवा और ऊर्जा के साथ करें इनोवेटिव कार्य : आयुक्त

 

टीम एबीएन, पलामू/रांची। युवाओं को एकजुट होकर बेहतर कल के लिए मंथन करने की आवश्यकता है। एकजुटता ही बेहतर समाज निर्माण कर सकता है। समाज सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं विकास के पथ पर अग्रसर रहे, इसकी सोच विकसित करने की जरूरत है। जीवन में कोई भी सफल व्यक्ति के पीछे उस व्यक्ति की मेहनत, परिवार का सहयोग एवं समाज का योगदान होता है। इसलिए जीवन को सही रास्ते पर लाने के लिए सभी युवाओं को सोच बदलने एवं ऊर्जा के साथ इनोवेटिव कार्य करने की आवश्यकता है। यह बातें आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने कही। वे स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन में युवाओं को मोटिवेट कर रहे थे। वीजन फोर यूथ रीडिफाइनिंग, झारखंड के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आयुक्त ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज को अच्छी दिशा दे सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में लीडरशिप उभारने और युवाओं को चेंज एजेंट बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में गलत प्रवृतियां पनप रही है और युवा वर्ग उसी प्रवृत्ति को लेकर आगे बढ़ते हैं। इससे नैतिक मूल्यों का ह्रास होता है, जो चिंता का विषय है। युवा अच्छे सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो बेहतर समाज निर्माण संभव हो सकेगा। इसके लिए युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की भी जरूरत है। इससे उनके मन में अच्छी सोच विकसित होगी। आयुक्त ने युवाओं से अपील किया कि वे अच्छी सोच रखें और आपस में चर्चा करते रहें। इससे अच्छा करने की प्रवृत्ति आएगी। युवाओं के नजरिया बदलेंगे, तो बेहतर कल हो सकेगा। डॉ अभिषेक सिंह ने समाज को निरोग होने के लिए शारीरिक रूप से सफल होने, ज्ञान अर्जन एवं बुद्धिमता बढ़ाने के लिए पुस्तकों से दोस्ती करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अध्यात्म का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि जीवन की ऊर्जा को समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए लगायें। उन्होंने पलामू के युवाओं को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यहां के युवाओं में अद्भुत ऊर्जा है। इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर झारखंड को नई पहचान दिलाने में सहयोग करने की आवश्यकता है। सेवानिवृत्त डीआईजी राजीव रंजन ने सभी युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करने एवं उस लक्ष्य के अनुरूप ईमानदारीपूर्वक मेहनत करते हुए उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की उक्ति का वर्णन करते हुए कहा- उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको। उन्होंने युवाओं को सेल्फ इंपावर करने की जरूरत बतायी और युवाओं को अपने आपको ऐसेट में बदलने, लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने की सीख दी। युवा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करना एवं युवाओं का समग्र विकास करना था। कार्यक्रम में अमित कुमार जर्मनी से ऑनलाइन जुड़कर युवाओं को मार्गदर्शन किया। साथ ही अन्य व्यक्तियों ने अपने विचारों से युवाओं को बेहतर जीवन निर्माण हेतु प्रेरित किया। युवाओं ने अतिथियों से प्रश्न-जवाब भी किया। कार्यक्रम में उक्त अतिथियों के अलावा डॉ विकास गुप्ता, डॉ चंदन सिंह के साथ आयोजन को सफल बनाने में नितेश सिंह, रूपेश पांडेय आदि जुटे थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse