टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए गांवों में बुजुर्गों की पुरानी और पारंपरिक व्यवस्था को फिर से विकसित करना है, जहां हर घर में पशुधन उपलब्ध होता था। सोरेन ने गोपाल मैदान, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन से घर में ही दूध, दही, मुर्गा, मीट अंडा प्राप्त हो जायेगा। इससे खासकर महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर कर सकेंगे। कर्यक्रम में विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाये गये, जहां पदाधिकारियों द्वारा लोगों को जनकल्याकारी योजनओं से लाभान्वित कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जमशेदपुर की जनता के लिए नए बाईपास का निर्माण करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही अधिकारियों के साथ मिलकर जमशेदपुर से सरायकेला- खरसावां को जोड़ते हुए एक बाईपास की बड़ी परियोजना तैयार करने का काम किया जायेगा। सोरेन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है, जिससे वे इतने सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी हो जायेंगे कि सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदानित राशन लेने की आवश्यकता भी उम्मीद नहीं लेनी पड़ेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse