टीम एबीएन, रांची। राजस्व उपनिरीक्षकों का झारखंड में राज्यव्यापी आंदोलन अब खत्म हो गया है। अब म्यूटेशन समेत अन्य कार्य और छह मांगों पर सहमति बनी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राजस्व कर्मचारियों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के बैनर तले राज्य भर के राजस्व उप निरीक्षक का 54 दिनों से आंदोलन पर थे। संघ के पदाधिकारियों और विभागीय सचिव के साथ हुई सकारात्मक बैठक के बाद संघ ने अपना आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया है। बैठक में संघ की लगभग आधा दर्जन मांगों पर सहमति बनी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse