झारखण्ड : रांची में कल 9 मिनट तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

 

टीम एबीएन, रांची। कार्तिक पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में देखा जा सकेगा। कोलकाता स्थित खगोल विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची में मंगलवार को शाम 5:03 बजे चंद्रोदय होगा। इसके बाद 9 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। चंद्र ग्रहण दोपहर 2:39 बजे से शाम 6:19 बजे तक देखने को मिलेगा। इस बीच दोपहर 3:46 बजे से शाम 5:12 बजे तक पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा। राज्यवासियों को चंद्रोदय के बाद ग्रहण दिखाई देगा। इस तरह रांची में शाम 5:03 बजे से 5:12 बजे तक कुल 9 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। हालांकि इसके बाद आंशिक ग्रहण की स्थिति शाम 6:19 तक बनी रहेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse