नवप्रोन्नत आईएएस रवि रंजन और अंजनी मिश्र का अभिनंदन

 

टीम एबीएन, रांची। आईएएस काडर में हाल में प्रोन्नत कल्याण विभाग के विशेष सचिव रवि रंजन मिश्र और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव अंजनी कुमार मिश्र के अभिनंदन में रविवार की शाम रांची प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में अभिनंदन सह प्रीति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अवकाशप्राप्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ एके पांडेय और आदिवासी कल्याण मिशन आश्रम के अध्यक्ष सीताराम भगत उपस्थित थे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र ने की। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पिठौरिया केंद्र की प्रमुख ब्रह्मकुमारी राजमती दीदी तथा प्रसिद्ध कर्मकांडी और ज्योतिषी आचार्य कृष्ण एवं आचार्य चंद्रकांत ने स्वस्तिवाचन कर दोनों अधिकारियों के यशस्वी जीवन की कामना की। अतिथियों का स्वागत और संचालन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नंदनी कुमारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक स्वामी दिव्य ज्ञान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी, रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा, जमशेदपुर के उप कर आयुक्त रतनलाल गुप्त, हेमप्रभा अग्रवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के उप सचिव अजय त्रिवेदी, एटीआई की डिप्टी डायरेक्टर सुमन पाठक, झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मारवाड़ी सम्मेलन रांची के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, सचिव ललित पोद्दार, यादव सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा यादव, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सरिता पांडेय, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया, सचिव कौशल राजगढ़िया, दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष पद्मचंद छाबड़ा, सचिव सुभाष जैन विनायक्या, आॅल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन के झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष सुरेश जैन बोथरा, प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ राजकुमार पाठक, सीसीएल हॉस्पिटल के सीनियर सर्जन डॉ आशुतोष पांडेय, मानव विज्ञानी डॉ सुधांशु शेखर मिश्र, राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक आगम रंजन, प्रसिद्ध कवि और ब्रदर्स अकैडमी के डायरेक्टर शुभेंदु शेखर, विद्यार्थी परिषद के डॉ अटल पांडेय एवं अर्जुन राम, डॉ ममता अग्रवाल, गोपाल गढ़यान, तेरापंथी जैन सभा के विनोद बेगवानी, राज्य अधिवक्ता फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, सीएमपीडीआई के मुख्य प्रबंधक निमेश, अखिलेश्वर मिश्र, रेणु कुमार बीएयू के वित्त सलाहकार अशोक पाठक आदि लोगों ने पुष्पगुच्छ, पौधा एवं पुस्तक देकर दोनों अधिकारियों का स्वागत किया और अपने शुभाशंसा दी। सम्मानित होने वाले दोनों अधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse