टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। जिला अंतर्गत दारू प्रखंड मुख्यालय को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम जनता मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ घेराबंदी की। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जयसवाल ने अपने भाषण में कहा कि दारू प्रखंड की आम जनता यहां के अधिकारियों एवम वर्तमान सरकार से त्रस्त हैं। साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दारू अंचल में बिना रुपये का कोई भी काम नही होता। चाहे वह जमीन का मोटेशन हो, रसीद हो या एलपीसी यहां तक भ्रष्टाचार इतनी चरम सीमा पर पहुंच गई कि विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, बकरी सेड या गाय शेड हो। बिना पैसा कोई काम नहीं हो रहा है। आपकी सरकार आपके द्वार योजना में केवल आवेदन लिया जाता है, निदान शून्य है। वही पार्टी की वर्तमान जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा की भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी पार्टी हमेशा आवाज उठाती है और उठाती रहेगी जब तक भ्रष्टाचार को जड़ से नहीं खत्म कर देते तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। यदि सरकार का कोई पहल इस पर नहीं होता तो यह आंदोलन प्रखंड से जिला की ओर बढ़ेगा। प्रखंड के मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण ने कहा की वर्तमान सरकार की नाकामी जनता के सामने हैं छोटी छोटी चीजों पर रिश्वत वाली सरकार आपके सामने है। मौके पर मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल,विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अशोक यादव, कार्यक्रम प्रभारी टूनु गोप, हरीश श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी विजय वर्मा, उपाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, महामंत्री इनद्रदेव कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, कोडरमा संसद प्रतिनिधि मीठू राम, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा , रंजीत सिन्हा, संजय कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, मोहन प्रसाद कुशवाहा, बसंत नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह , संजीत कुमार वर्मा,रामशरण राम, देवदत्त प्रसाद, किशुन प्रसाद, विशेश्वर प्रसाद, मोहन प्रसाद, धनपत प्रसाद,विजय प्रसाद,विकाश यादव, कैलाश प्रसाद सोनी कुशवाहा, गुनिता देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse