टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के धोबाली गांव में प्रेमिका से तंग आकर प्रेमी युवक 18 वर्षीय दिलीप लोहरा ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना तीन नवंबर शाम की है। स्व ज्लेश्वर लोहरा का बेटा दिलीप सुबह करीब दस बजे बीएस कॉलेज पढ़ाई करने गया था। वहां से आने के बाद घर में दुपट्टा को फंदा बनाकर उसने फांसी लगा ली। इस दौरान घर में कोई नहीं था। धान काट कर उसकी मां सूरजमुखी देवी जब घर लौटी तो उसे फंदा में लटका पाया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिय लोहरदगा भेजा। चार नवंबर को लाश परिजनों को सौंपा गया। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्षों से मृतक का प्रेम संबंध भीठा गांव की एक लड़की के साथ था। पिछले कुछ दिनों से उसके साथ अनबन चल रहा था। घटना के कारणों का जांच पड़ताल किया जा रहा है। जांच के बाद करवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक की मां के बयान के अनुसार प्रेमिका से तंग आकर उसने फांसी लगाई है। मृतक के एक हाथ में कटा हुआ निशान पाया गया है। इससे ज्ञात होता है कि पूर्व में भी नस काट कर उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। घर में वह अपनी मां के साथ रहता था। बड़ा भाई बाहर कमाने गया है और उसके पिता की मृत्यु पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसके मौत के बाद उसकी मां घर में अकेली रह गई है। घटना के बाद से उसकी स्थिति खराब है। परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse