शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते : नारायण सिंह

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में शुक्रवार को आचार्य नागेन्द्र पाण्डेय के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती, ऊँ और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, आचार्य नागेंद्र पांडे, श्रीमती रागिनी पाण्डे और प्राचार्य शर्मेन्द्र कुमार साहु ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवा निवृत नहीं होते। उनका ज्ञान विद्यालय के साथ-साथ आस-पड़ोस के बच्चों को बेहतर शिक्षा देनी होती है। उन्होनें कहा कि शिक्षा के बिना मानव अधुरा है। उन्होंने सेवा निवृत शिक्षक नागेंद्र पांडे के बेहतर भविष्य की कामना की और कहा कि अब वे परिवार के साथ जिंदगी व्यतीत करेगें। उन्होेने कहा कि आचार्य नागेंद्र पांडे ने 22 वर्षो तक कई भैया बहनों को संस्कारी शिक्षा देने का कार्य किया। वहीं प्राचार्य शर्मेन्द्र कुमार साहु ने कार्यक्रम की प्रस्तावना को रखा तथा विद्या भारती योजना के बारे मे बताया। जबकि सेवानिवृत आचार्य नागेन्द्र पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य के लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं है।आज उनके द्वारा पढाये गये कई छात्र देश और विदेश में अलग -अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर बहन अनन्या कुमारी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही आचार्य की ओर से डॉ धीरेन्द्र कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखें। मंच संचालन प्रदीप कुमार ने किया वही कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के साथ-साथ आचार्य एवं छात्रों ने उपहार देकर सम्मानित किया।प्रबंध समिति और आचार्यो के द्वारा अंग वस्त्र के साथ सम्मान पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम के शुरूआत मे स्वागत गीत और विदाई गीत बहन आयुषी कुमारी और तुलसी कुमारी ने प्रस्तुत किया। वहीं अतिथियों का परिचय मनोज कुमार सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंद्रशेखर कुमार ने किया। इस अवसर पर आचार्य रामानुज पांडेय, बिरेन्द्र प्रसाद, विजय मिश्र, नीरज कुमार, प्रभात सौरव, विपिन कुमार डे, टिंकु कुमार, सुनील कुमार, प्रणव प्रभास, उमाशंकर कुमार, दीपक कुमार विश्वकर्मा, विजय तिवारी, बिरेन्द्र मिश्रा, रानी प्रसाद, श्वेता श्रीवास्तव, शर्मिष्ठा साहा, सोनी कुमारी अर्चना सिन्हा, चंद्रकावेरी निहाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse