टीम एबीएन, रांची। रांची के वार्ड संख्या 11 की पार्षद श्रीमती रंजू सिंह ने इदरिस कॉलोनी गढ़ा टोली में पीसीसी रोड एवं शारदापुरी लालपुर में आरसीसी नाली का शिलान्यास किया। शिलान्यास पूर्व पार्षद अभय सिंह की उपस्थिति में हुआ। बताते चलें कि वार्ड में विभिन्न मोहल्लों से सड़क और नालियों के निर्माण की मांग सालों से उठती आई है चलने लायक सड़क और पुरानी जर्जर नालियों से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। जिसके बाद सड़क निर्माण के लिए स्थानीय लोग समाजसेवी और पार्षद सहयोगी सदाम कुरैशी से मिले। सदाम कुरैशी ने पार्षद रंजू सिंह को इस समस्या से अवगत कराया था। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए पार्षद रंजू सिंह की अनुशंसा पर आज सड़क बनाया जा रहा है। साथ हीं वार्ड के कई कच्ची सड़कों में फेवर ब्लॉग भी लगाया जा रहा है। शिलान्यास के दौरान पार्षद रंजू सिंह ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म और विकास ही मेरा लक्ष्य है इसी उद्देश्य से वार्ड में काम किया है। इसपर पूर्व पार्षद अभय सिंह का कहना है की वार्ड में और भी जिस मोहल्लों की सड़क एवं नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है उनको जल्द पूरा करा दिया जायेगा। मौके पर पूर्व पार्षद अभय सिंह, पार्षद सहयोगी सदाम कुरैशी, सरफराज, रामकुमार अग्रवाल, टिंकु राम, मुर्शीद मौलाना, हिसाम अहमद, इकबाल, जाकिर, जलाल सहित कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी वार्ड 11 के पार्षद सहयोगी सदाम कुरैशी (7979705461) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse