टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग।)। बिष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामो पंचायत के बैंक आफ इंडिया शाखा के कर्मी और ग्राहक आपस में भिड़ गये। मामले का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बैंक कर्मियों ने एक ग्राहक के साथ धक्का-मुक्की कर दिया, जो साफ दिख रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि विष्णुगढ़ थाना को इंफॉर्मेशन किया गया, हालांकि पुलिस द्वारा बैंक कर्मी को छोटी-मोटी बातों पर गंभीर नहीं होने की नसीहत दी। मामला तब शांत हुआ। मामले पर असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने कहा कि अमर रजवार वर्षों पूर्व 18000 बैंक से लोन लिया था जिसका किस्त 3000 बकाया है बकाया रकम को चुकाने के लिए बैंक मैनेजर द्वारा फोन किया गया था। लेकिन अमर द्वारा बैंक आकर पैसा नहीं देने की बात करने लगा और मामले में बैंक कर्मी और बैंक ग्राहक के साथ हॉट टॉक हो गया दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई। हालांकि ग्राहकों के साथ बैंक कर्मियों व्यवहार ठीक नहीं होने की बात पूर्व में डीडी बनाने गए युवक द्वारा बताया जाता है। आये दिन आम पब्लिक और सरकारी कर्मचारियों के विच तू तू मैं मैं के घटना पर भाजपा के मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा की झारखंड में हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर जगह अफसरशाही आम पब्लिक पर हावी है। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है, चाहे वो प्रखंड अंचल कार्यालय हो या थाना या किसी अन्य सरकारी वाचनालय हर जगह गवर्नमेंट सर्वेंट कोई किसी का सुनने वाला नहीं है। सभी अपनी मनमानी पर उतर आये है, जबकि पिछले रघुवर दास के सरकार में यह वस्तु स्थिति नहीं थी। हेमंत सरकार के राज में सरकारी मुलाजिम खुद को आम जनता के मालिक बन बैठे हैं। आम व्यक्ति को किसी भी सरकारी कार्यालय में अपना काम करवाना जैसे युद्ध जीतना है, यहां बस दलालों की चलती है। जेपीबी पटेल ने कहा की इसी मुहिम को लेकर आगामी 11 नवंबर से भाजपा प्रखंड से लेकर पंचायत तक धरना प्रदर्शन करेगी। यह भी कहा कि जो सरकार खुद देश के बड़े स्वतंत्र एजेंसी ईडी के घेरे में हो वह किसी आम जनता के सम्मान और सुरक्षा की क्या फिक्र कर सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse