टीम एबीएन, रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात के विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जायेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बात की जानकारी दी है, जिसके बाद झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने घोषणा की है कि पार्टी गुजरात में 40 सीटों पर भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार करेगी। मीडिया से बात करते हुए महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गुजरात में चुनाव के दौरान वहां की 40 सीटों पर पार्टी भाजपा के खिलाफ प्रचार करेगी। इन 40 सीटों पर झामुमो लोगों को बतायेगी कि भाजपा आदिवासी दलितों के लिए कैसी सोच रखती है। गुजरात में इस समय 27 ट्राइबल और 13 शेड्यूल कास्ट के रिजर्व सीट हैं। ऐसे में हम सीटों को लेकर अलग से तैयारी करेंगे। गुजरात में दलितों के अधिकारों का हनन हो रहा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हमें छेड़ो मत, छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं। सीएम हेमंत की ओर से ईडी को कार्यक्रम की पूरी सूचना भेजी गई है। हम इसको लेकर कानूनी सलाह ले रहे हैं। जुल्मी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के हथियारों से, जर्रा जर्रा गूंज उठेगा परिवर्तन के नारों से हमारा यही नारा होगा। सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुजरात में चुनाव की तारीख पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां पर चुनाव की घोषणा तब हुई है, जब पीएम मोदी का बार-बार जाना हो रहा है। वो वहां तीन दिन से हैं और राजकीय शोक हैं, ऐसे में संभावना था कि चुनाव की घोषणा आज हो सकती है। हमने इसी तरह का आकलन हिमाचल चुनाव के दौरान ही किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse