टीम एबीएन, हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल क्षेत्र की जरूरतमंद माता- बहनों के बीच साड़ी का वितरण करने और क्षेत्र की जरूरतमंद बेटियों को उनके शादी के अवसर पर आकर्षक लहंगा भेंट करने के उपरांत अब आने वाले छठ महापर्व को लेकर जरूरतमंद छठ महाव्रतियों के बीच व्यापक स्तर पर पूजन साड़ी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। क्षेत्र की जरूरतमंद छठ महाव्रती माता-बहनों के बीच साड़ी वितरण की तैयारी को लेकर शुक्रवार से विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ अवस्थित सदर विधायक कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा पैकिंग का कार्य शुरू हुआ। विधायक मनीष जायसवाल ने पैकिंग किए जा रहे इन साड़ियों को वितरण हेतु कपड़े का विशेष थैला भी बनवाया है ताकि प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को भी बल मिल सके और लोगों में कपड़े का थैला उपयोग का प्रचलन बढ़ सके। साड़ी पैकिंग में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका कुमारी, महामंत्री सत्यभामा, मंत्री इंदु देवी, मीरा मेहता, मंत्री मनोरमा राणा, सदस्य कंचन देवी, दारू मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पूनम चौधरी, विधायक प्रतिनिधि ज्योत्सना देवी, विधायक प्रतिनिधि अन्नू लाल, सोनी कुशवाहा, बिजुल देवी, लीलावती देवी, सोनी देवी, प्रतिमा देवी, श्वेता सिन्हा सहित हजारीबाग जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, बंटी तिवारी, किशोरी राणा, विजय कुमार, बालदेव बाबू, अजय कुमार साहू, मुकेश सोनी, राजकरण पांडेय, अभिराज सिंह, विशेषांक वर्मा, जितेंद्र केशरी, राजेश राणा, अनिल मिश्रा, अमित सिन्हा, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होने हजारीबाग पहुंचे भाजपा के झारखण्ड प्रदेश महामंत्री सह हजारीबाग जिला संगठन के प्रभारी बालमुकुंद सहाय, भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव और सदर विधायक मनीष जायसवाल की उपस्थिति में छठ महाव्रतियों को साड़ी भेंटकर इसके वितरण की विधिवत शुरूआत भी कर दी। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश नेता बालमुकुंद सहाय, योगेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव को हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किय। मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि विधायक मनीष जायसवाल राजनीति के अलावे रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उनकी सेवा की भावना कोरोना काल में लोगों ने बखूबी देखी है और अब ऐसी छठ महाव्रती माता- बहनें जो अभाव के कारण इच्छा रखते हुए व्रत में अपनी इच्छाओं की पूर्ति नहीं कर सकती ऐसे व्रतियों को साड़ी उपलब्ध कराना ईश्वरीय कार्य है और विधायक मनीष जायसवाल के इस प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आस्था की पूर्ति के लिए जरूरतमंदों के लिए सोचना किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि विधायक मनीष जायसवाल सेवा के लिए ही जाने जाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने भी विधायक मनीष जायसवाल के इस कार्य की सराहना की और इससे पुनीत कार्य बताते हुए राजनीति के साथ समाज सेवा में विधायक मनीष जायसवाल की अग्रणी भूमिका बताई। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि छठ जैसे परम पूज्य व पवित्र अनुष्ठान में महाव्रतियों को सहयोग कर पाना हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse