स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयनित कस्तूरबा विद्यालय की दुरुस्त होगी व्यवस्था : डीडीसी

 

टीम एबीएन, पलामू/रांची। उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने आज कस्तूरबा गांधी आवासीय प्लस टू उत्क्रमित बालिका उच्च विद्यालय, चैनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय की कुछ मामूली समस्याओं को शीघ्र निदान कराने का निदेश दिया। उन्होंने छात्राओं के लिए खेल मैदान एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान रखने का निदेश दिया। उन्होंने निरीक्षण स्थल कस्तूरबा विद्यालय से ही चैनपुर के बीडीओ से दूरभाष पर बात कर वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना की स्वीकृति देते हुए विघालय परिसर एक अच्छे खेल मैदान विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि खेल के क्षेत्र में छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का कार्य हो सके। वहीं बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कराने का निदेश दिया, ताकि विद्यालय परिसर हरा भरा हो सके और पर्यावरण संतुलन भी बना रहे। उप विकास आयुक्त ने विद्यालय में संचालित हो रहे नवीं कक्षा में गई और वहां छात्राओं से भी मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। छात्राएं टेस्ट परीक्षा दे रही थीं। उन्होंने छात्रावास में रह रही छात्राओं से मिली और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने छात्रावास की समस्याओं को भी दूर करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इसे पूरा होने से छात्राओं से संबंधित समस्याएं दूर होंगी। उन्होंने छात्राओं एवं विघालय की कुछ छोटी समस्याओं को जिला स्तर से भी दूर कराने की बातें कही। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की वार्डन रानी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। बता दें कि कसूर का गांधी आवासीय प्लस टू उत्क्रमित बालिका उच्च विद्यालय, चैनपुर का चयन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए किया गया है। इसके तहत यहां शैक्षणिक संसाधन के साथ-साथ छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल दिये जाने का प्रयास हो रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse