एबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा मंत्रालय ने रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए बाय इंडियन (भारत में बने सामान की खरीद) पहल के तहत 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए बृहस्पतिवार को ब्रह्मोस एयरोस्पेस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किये। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोहरी भूमिका में सक्षम इन मिसाइलों को सेवा में शामिल करने से भारतीय नौसेना के बेड़े की परिचालन क्षमता में काफी वृद्धि होगी। ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) भारत और रूस के बीच एक संयुक्त उद्यम है, जो नयी पीढ़ी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों (एसएसएम) को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ये मिसाइलें दोहरी भूमिका निभा सकती हैं जिसमें इन्हें जमीन के साथ ही जहाज से भी दागा जा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse