टीम एबीएन, रांची। साउथ ईस्टर्न रेलवे अंतर्गत अलग अलग रेल मंडल के स्टेशन के पास चल रहे अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम का रेल परिचालन पर असर पड़ रहा है। इस वजह से रेलवे ने 23 सितंबर की कई ट्रेनों का परिचालन का रद्द कर दिया है। रेलवे ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है। कुड़मी आदिवासी का दर्जा देने की मांग को लेकर कुड़मी समाज आंदोलनरत है। कुड़मी जनजाति के विभिन्न संगठनों के द्वारा अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम किया गया है, जिससे रेल परिचालन बाधित हुआ है। साउथ ईस्टर्न रेलवे के अंतर्गत अलग अलग रेल मंडल में चल रहे जन आंदोलन के कारण रेलवे ने 23 सितंबर 2022 को कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी किया है। जमशेदपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें इसमें शामिल हैं, जबकि प्रतिदिन सुबह शाम चलने वाली टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है। अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम का असर लगातार रेल परिचालन पर पड़ रहा है। रेलवे ने कहा है कि अगर आंदोलन वापस ले लिया जाता है तो रद्दीकरण परिवर्तन के अधीन है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse