एबीएन सेंट्रल डेस्क। मंकीपॉक्स वायरस के चलते फैला संक्रमण दुनिया के अन्य देशों में भी फैल रहा है। ताजा मामला चीन से जुड़ा है। चीन में भी मंकीपॉक्स संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित शख्स विदेश की यात्रा से चोंगकिंग पहुंचा था। उसके शरीर पर चकत्ते पाये जाने के साथ ही अन्य तरह के लक्षण भी पाये गये थे। इसके तुरंत बाद संक्रमित को क्वारंटीन करते हुए उसका इलाज शुरू कर दिया है। इससे पहले चीन के अधिकारी वाले हांगकांग में मंकीपॉक्स संक्रमण का मामला पाया गया था। चीन में मंकीपॉक्स संक्रमित शख्स के साथ कोविड-19 संक्रमितों की तरह व्यवाहार किया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो मंकीपॉक्स वायरस अभी तक 108 देशों में अपने पैर पसार चुका है। WHO इसे देखते हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान कर चुका है। वॉल स्ट्रीट जॉर्नल के हवाले से बताया है कि चीन में मंकीपॉक्स संक्रमण का पहला मामला चोंगकिंग सिटी में पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, चोंगकिंग के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विदेश से यहां पहुंचे शख्स के शरीर पर चकत्ते पाये जाने के साथ ही अन्य लक्षण भी पाये गये थे। इसके बाद कोरोना संक्रमितों की तर्ज पर उसे तत्काल क्वारंटीन कर दिया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने मामले की समीक्षा की थी, उसके बाद शख्स में मंकीपॉक्स संक्रमण की अंतिम पुष्टि की गयी। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसका कंडीशन स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चोंगकिंग में प्रवेश करते ही संक्रमित को तत्काल क्वारंटीन कर दिया गया था। इस दौरान वह किसी से भी नहीं मिला था। चीन के पश्चिमी शहर चोंगकिंग सिटी में मंकीपॉक्स का पहला मामला मिलते ही लोगों की दिलचस्पी इस संक्रामक बीमारी के प्रति बढ़ गई। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर हैशटैग ट्रेंड करने लगा। बताया जा रहा है कि 1 घंटे के अंदर इसे 12 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले। इससे पहले चीन के अधिकार वाले हांगकांग में पिछले सप्ताह मंकीपॉक्स संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि 30 वर्षीय संक्रमित शख्स फिलीपींस से हांगकांग पहुंचा था। फिलीपींस से पहले उसने अमेरिका और कनाडा की यात्रा की थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse