राज्यपाल रमेश बैस ने की पीएम के दीर्घायु होने की कामना

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की। राज्यपाल रमेश बैस ने अपने ट्वीट किया, देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राष्ट्र के विकास हेतु आपके द्वारा किये गए कार्य अविस्मरणीय हैं व आपका प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव सबका मार्गदर्शन करता रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन हेतु प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं। परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूं। गौरतलब है कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 वर्ष के हो गए और आज उनका 73वां जन्मदिन है। आज ही उन्होंने अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाये चीते छोड़कर देश में 72 वर्षों बाद चीतों की वापसी का आगाज किया। भारत में 1952 में चीतों के विलुप्त हो जाने की आधिकारिक घोषणा की गयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse