बंगाल के कांग्रेस नेता का हत्यारा बोकारो से धराया, 6 महीने से तलाश रही थी सीबीआई

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अपराधी कितना ही चालाक क्यों ना हो, वह पुलिस की गिरफ्त में जरूर ही आ जाता है। झारखंड से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। बंगाल के पुरूलिया जिला अंतर्गत झालदा नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद तपन कांदू हत्याकांड में सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने पेंक थाना पुलिस के सहयोग से शनिवार को बोकारो जिले से सुपारी किलर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बेरमो अनुमंडल के अति उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट क्षेत्र के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के काच्छो से जाबीर अंसारी को दबोचा गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किये गए बाइक को भी बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय बाजार से बरामद किया गया। बाइक पर जेएच 09एआर 3442 नंबर लिखा हुआ था। सीबीएसई ने जाबीर व उसके भाई के घर की तलाशी भी ली। सीबीआई टीम गोनियाटो भी गयी, यहां भी जाबीर के अड्डे पर जांच की। सीबीआई की टीम पिछले 6 महीने से सुपारी किलर की तलाश में पेंक नारायणपुर पुलिस के संपर्क में थी। पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने सुपारी किलर और उसके परिजनों को भरोसा दिलाया कि उसे कुछ नहीं होगा, उसके बाद वह आकर इस क्षेत्र में रहने लगा। सीबीआई की टीम पिछले 15 दिनों से सीआरपीएफ की एक टीम को लेकर पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में कैम्प कर रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी को जब सूचना मिली की सुपारी किलर आया हुआ है, तब उसकी घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार किया जा सका। सीबीआई टीम में एडिशनल एसपी आरएन त्रिपाठी, डिप्टी एसपी तरूण सिन्हा व कांस्टेबल सत्य नारायण होटा तो बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान, पुअनि बिक्रांत मुंडा, अजय यादव व आशीष कुमार तथा पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार, पुअनि मुणा कुमार राणा सहित सीआरपीएफ जवान थे। इससे पहले बोकारो जिले के ही जरीडीह थाना क्षेत्र के गायछंदा निवासी हिस्ट्रीशीटर कालेश्वर सिंह से पूछताछ में दो सुपारी किलर के नाम व पता मिला था, वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जाबीर को ट्रेस कर सीबीआई टीम ने जाल बिछा रखा था। अब तक 6 गिरफ्तारी हो चुकी है। 13 मार्च को दोपहर में बाइक सवार तीन अपराधियों ने तपन कांदू को गोली मार दी थी। इस मामले में बिहार के गया तथा झारखंड के रामगढ़ भी पुलिस पहुंची थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse