जन समस्याओं को छोड़ पिकनिक मनाने में मशगूल है झारखंड सरकार : रघुवर दास

 

टीम एबीएन, धनबाद/रांची। झारखंड में मची सियासी उठापटक के बीच भाजपा वेट एंड वॉच की स्थिति में है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता को लेकर अंतिम फैसला राज्यपाल को करना है। इसी बीच भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इशारों ही इशारों में साफ कर दिया है कि पार्टी जल्द ही कोई बड़ा खेल करने वाली है; बस सही समय का इंतजार है। धनबाद में पत्रकारों से बात करते हुए रघुवर ने कहा कि पार्टी राजभवन के फैसले का इंतजार कर रही। महामहिम का फैसला आने के बाद पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। रघुवर ने कहा कि मौजूदा हेमंत सरकार में न तो जिम्मेदारी का एहसास है और न ही नैतिकता। जनता की समस्याओं को छोड़ सरकार में शामिल लोग पिकनिक मना रहे है, जबकि राज्य कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse