टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने को लेकर आज आयुक्त कार्यालय परिसर पलामू में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आयुक्त कार्यालय के कर्मियों सहित अन्य लोगों से आधार नंबर, एपिक नंबर एवं मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। कैंप में प्रतिनियुक्त प्राथमिक विद्यालय मोर्या नगर सुदना के सहायक अध्यापक लव कुमार पांडेय एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय पोलपोल के सहायक शिक्षक राम उपेंद्र पांडेय ने सभी का आधार नंबर, एपिक नंबर एवं मोबाइल नंबर प्राप्त किया। तत्पश्चात उसे लिंक करने संबंधित कार्य किए। 76-डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने कैंप का जायजा लिया और वहां प्रतिनियुक्ति कर्मियों से कैंप में हो रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। कैंप में 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 30 से अधिक मतदाताओं को आधार लिंक करने की कार्रवाई की गयी, बाकी के अन्य मतदाताओं का लिंक पूर्व में किया जा चुका था। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त पलामू के निदेश पर विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित किया जा रहा है। सदर अनुमंडल क्षेत्र के लिए तिथि एवं समय का भी निर्धारण भी किया गया है। कैंप में प्रतिनियुक्त कर्मी आधार नंबर, एपिक नंबर, मोबाइल नंबर संबंधित भरे विवरणी प्रपत्र 6इ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को समाहरणालय भवन, पलामू के ब्लॉक ए के प्रवेश द्वार के समीप कैंप लगाया जाएगा। वहीं 27 अगस्त को समाहरणालय भवन, पलामू के ब्लॉक बी (पुलिस अधीक्षक कार्यालय) के प्रवेश द्वार के समीप एवं 29 अगस्त को समाहरणालय भवन ब्लॉक सी के प्रवेश द्वार के समीप तथा 30 अगस्त को अनुमंडल कार्यालय, सदर मेदिनीनगर परिसर में कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य मतदाता का अपने आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़वा सकें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse