एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा को शिक्षा पद्म सम्मान

 

टीम एबीएन, कोडरमा। आॅल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन द्वारा कोलकाता में आयोजित सम्मान समारोह में 21 अगस्त को सेक्रेड हार्ट स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा उनके द्वारा किये गए कार्यों को ध्यान में देखते हुए अति विशिष्ट सम्मान शिक्षा पद्म सम्मान से नवाजा गया। जबकि छात्र युग बड़गवे को उसके दसवीं कक्षा में अधिकतम प्राप्तांक लाने पर शिक्षा गौरव अवार्ड दिया गया। पहले चरण में देशभर के मात्र 8 छात्रों को ही यह अवार्ड दिया गया है। एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन तथा कार्य के प्रति समर्पण का फल है। उन्होंने इसका श्रेय अपने परिवार जन के अलावा डायरेक्टर प्रमोद कुमार तथा सभी शिक्षक गण को दिया। वहीं युग बरगवे ने अपने अवार्ड का श्रेय अपने गुरुजन तथा माता-पिता को दिया। बता दें कि इस सम्मान समारोह में देशभर के 500 से अधिक स्कूलों के डायरेक्टर और प्रिंसिपल शामिल हुए थे। गौरव की बात है कि इसमें सेक्रेड हार्ट स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा और छात्र युग बड़गवे का नाम भी शामिल है। इस मौके पर आईपीए के प्रेसिडेंट नवदीप भारद्वाज, संयोजक शशिकांत मिश्रा, बीसीसीआई के अंडर-19 सिलेक्टर सत्यप्रकाश कृष्णा और साइंटिस्ट टीपी शशि विशेष रूप से मौजूद थे। दूसरी ओर स्कूल पहुँचने पर सेक्रेड हार्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार और प्राचार्य नवीन कुमार ने दोनों को बधाई दी और कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। वहीं डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार, को-आॅर्डिनेटर प्रवीण कुमार, दीपक सर्राफ, किशोर कुणाल, आशुतोष गौतम, शुभय कुमार, सीमा जैन, राकेश पांडेय, जेपी सिंह, संजय तिवारी, संजय मिश्रा, रणजीत सिंह, एसके पाठक, विशाल आनंद, फैयाज कैशर, शंकर कुमार, विक्रम कुमार, सतीश कुमार, विक्की कुमार, रजनी बाला, सुजीत प्रताप, राहुल कुमार, मनोज सिंह, चंदन पांडेय समेत अन्य शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों ने दोनों को बधाई दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse