पोषण सखियों की नौकरी वापसी तक जारी रहेगा संघर्ष : सीटू

 

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। सीटू के नेतृत्व में पोषण सखी समन्वय समिति के बैनर तले साहु धर्मशाला में आंगनबाड़ी पोषण सखियों का संकल्प सभा सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता गायत्री देवी, पिंकी कुमारी, ममता विश्वकर्मा की तीन सदस्यीय अध्यक्षमंडल और संचालन जरीना खातून, सुलेखा वर्मा और साहिना प्रवीण ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में पोषण सखी की नौकरी वापसी के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया गया और आंदोलन की अगली कड़ी में 10 सितंबर को उपायुक्त के समक्ष विक्षोभ प्रर्दशन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गुजरात में बिल्किस बानो के बलात्कारियों को माफ करने व जेल से रिहा होने व फूल मालाओं से स्वागत करने की घोर निंदा की गई और बलात्कारियों की रिहाई रद्द करने की मांग की गई। सम्मेलन का विधिवत उदघाटन करते हुए मजदूर नेता और सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि झारखंड के छह जिलों मे आंगनबाड़ी मे कार्यरत 10388 पोषण सखी को केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा दिया जाने वाला फंड बंद कर दिए जाने के कारण एक झटके में अप्रैल में हेमन्त सोरेन सरकार ने हटा दिया। आज उनके सामने भूखमरी की स्थिति हो गई है। बच्चो के स्कूल फीस और दवाई के लिए लिए पैसे नहीं जूट रहे हैं। इन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर किया है। सड़क पर भी लड़ाई लड़ रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक तरफ हेमंत सरकार रोज रिक्तियां भरने की बात कर रही है, दूसरी तरफ दस हजार पोषण सखी अपनी नोकरी वापसी के लिए दर दर भटक रही है। अगर सरकार ने नौकरी वापस नहीं की तो इनका संघर्ष और तेज होगा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला संयुक्त सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि पोषण सखी बहनों की लड़ाई में महासंघ हमेशा साथ खड़ा रहेगा। मजदूर नेता प्रेम प्रकाश ने एकजुट संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। सम्मेलन में पोषण सखी जिला कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें गायत्री पासवान अध्यक्ष, जरीना खातून सचिव, पिंकी कुमारी कोषाध्यक्ष, सुलेखा वर्मा, आरती देवी, ममता विश्वकर्मा व अंजुम प्रवीण उपाध्यक्ष, रूपा कुमारी, सुवंती कुमारी, अंजु देवी, गुलनाज प्रवीन व सोनी कुमारी संयुक्त सचिव के अलावा आरती देवी, निशा भारती, प्रियंका कुमारी, संगीता देवी, सोनी देवी, सिमरन देवी, प्रीति कुमारी, ललिता देवी, उर्मिला देवी, शारदा देवी, मोनिका ठाकुर आदि कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। धन्यवाद ज्ञापन पिंकी कुमारी ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse