टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश में बढ़ती महंगाई को लेकर 17 अगस्त से हो रहे आन्दोलन के तहत आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रांची के मोरहाबादी मैदान बाजार में महंगाई पर चर्चा की जिसमें आमलोगों ने भी हिस्सा लिया और बढ़ती महंगाई को लेकर हो रही परेशानियों का जिक्र किया। प्रदेश कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दुबे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालकिशोर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में आज पांचवें दिन अनूठे अंदाज में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी एवं घर चलाने में हो रही मुश्किल और इस सबके लिए केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी को दर्शाया गया। महंगाई पर चर्चा में भाग लेते हुए आम गृहणी एवं आम नागरिकों ने कहा कि महंगाई की मार बच्चों के दूध तक को नहीं छोड़ा, सब्जियां भी काफी महंगी हो गई है। गेहूं और आटा की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होने की वजह से दो वक्त का खाना भी आफत हो गया है। लोगों ने कहा जब से मोदी की सरकार आई है महंगाई दिन दूना रात चौगुना बढ़ती जा रही है। कुछ समझ में नहीं आता है कि क्या करें। आम लोगों ने कहा कि अब कभी भी मोदी सरकार को वापस नहीं आने दिया जायेगा। महंगाई पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने कहा कि चार महीने के अंदर 15 से 20 प्रतिशत तक जरुरी वस्तुओं की कीमत बढ़ गई है। दूध, दही, घी, पनीर, आटा, चावल, दाल, सब्जी, सत्तू बेसन, टूथपेस्ट से लेकर हर चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही है। देश के प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं भाजपा के नेताओं को छोड़कर सबके लिए महंगाई आसमान छू रही है, 2014 में जो महंगाई डायन हुआ करती थी आज इनकी मित्र हो चुकी हैं। सामान्यत: वर्षा काल में सब्जियों का उत्पादन बढ़ता है और दाम कम हो जाते हैं लेकिन महंगाई का असर इसपर भी है। थोक बाजार में सब्जियों के दाम करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ गये हैं, वहीं पशु आहार 4 माह पहले 2700 से 2800 रुपए क्विंटल थे, लेकिन आज इसके दाम 4400 प्रति क्विंटल हो गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse