एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 17 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रागनंदा ने मियामी में चल रहे एफटीएक्स क्रिप्टो कप में पांच बार के वर्ल्ड चेस चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। प्रागनंदा ने 6 महीने में तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन कार्लसन को शिकस्त दी है। रेगुलेशन गेम के अंत में स्कोर 2-2 से बराबर रहा। इसके बाद प्रागनंदा ने ब्लिट्ज टाईब्रेक में कार्लसन को हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद ज्यादा अंक होने के कारण एफटीएक्स क्रिप्टो कप का खिताब कार्लसन ने जीता। प्रागनंदा दूसरे स्थान पर रहे। प्रागनंदा ने कार्लसन से लगातार तीन बाजियां जीती, जिनमें टाईब्रेक की दो बाजियां भी शामिल हैं। कार्लसन और प्रागनंदा के बीच पहली दो बाजियां ड्रॉ रही। नार्वे के खिलाड़ी ने तीसरी बाजी जीती लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और चौथी बाजी जीतकर मुकाबले को टाईब्रेकर तक खींच दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने टाईब्रेकर में दोनों बाजियां जीतकर कार्लसन को हैरानी में डाल दिया। कार्लसन पर जीत के बावजूद भारत का यह 17 वर्षीय खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहा। नॉर्वे के कार्लसन ने सबसे अधिक अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कुल 16 अंक हासिल किए जबकि प्रज्ञानानंद ने 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। हारना कभी अच्छा नहीं : कार्लसन- कार्लसन ने मैच के बाद कहा, मैंने पूरे दिन खराब खेल दिखाया, लेकिन आखिर में मैंने वह परिणाम हासिल किया, जिसका मैं हकदार था। हारना कभी अच्छा नहीं होता, लेकिन यह उतना ही अच्छा समय है। अलीरेजा फिरोजा के भी 15 अंक रहे, लेकिन उन्हें तीसरा स्थान मिला। क्योंकि टूर्नामेंट में प्रागनंदा ने उनको हराया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse