एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल के कुश्ती में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन शनिवार को भी जारी है। रवि दहिया के बाद भारत की विनेश फोगाट ने भी बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीता। विनेश फोगाट ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक लगाई है। पहलवान रवि दहिया ने कमाल कर दिया। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स का अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। रवि दहिया पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। भारत के स्टार पहलवान रवि कुमार दहिया ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों मे मेडल जीता है. उनका पहला मेडल ही गोल्ड है। रवि ने फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया। भारत का कुश्ती में यह चौथा गोल्ड मेडल है। पूजा ने जीता ब्रॉन्ज : कुश्ती में भारत को एक और मेडल मिला है। इस बार भारत की पहलवान पूजा गहलोत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पूजा ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया। कुश्ती में भारत का यह सातवां पदक है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड को 4 रनों से हराया : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए स्मृति मंधाना के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड को 165 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 160 रन ही बना सकी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse