प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए मेधावी छात्र

 

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी भवन हरमू रोड के प्रांगण में मारवाड़ी युवा मंच के तत्वधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में मारवाड़ी समाज के 90 प्रतिशत उससे अधिक अंक लाने वाले 35 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के संयोजक रोहित पोद्दार और सुमित अग्रवाल थे। मंच के अध्यक्ष विकाश अग्रवाल, सचिव विकास अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के लिए विद्यार्थियों की बहुत बड़ी भूमिका है। विद्यार्थी जितना संस्कारवान एवं चरित्र से उत्तम होगा उतना ही हमारा राष्ट्र सांस्कृतिक रूप से मजबूत होगा। विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करें एवं शिक्षा के साथ-साथ समाज के लिए भी अपनी भूमिका का निर्वहन करें। मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने कहा कि छात्र शिक्षकों का सम्मान करें और अनुशासन में रहकर शिक्षकों के बताए मार्ग पर चले सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही हमारे समाज में एक पहचान दिलाने का काम करती है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि डिग्री और योग्यता में अंतर है, विद्यार्थी डिग्री प्राप्त कर इसके अलावा प्रतिभा भी लाए, तभी सफल होंगे। विद्यार्थी बेहद बेहतर कार्य करें तो समाज की जिम्मेदारी है कि उसे पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करें इससे विद्यार्थी का मनोबल बढ़ता है। उपरोक्त जानकारी अमित शर्मा ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन, अर्जुन सिंघानिया, सचिन मोतिका, अमित शर्मा, अमित सेठी, नीरज अग्रवाल, अंकित चौधरी,तरुण अग्रवाल, पवन मुरारका, शुभम रुंगटा, रोहित सरवगी, सैंकी सराएका, सुनील पोद्दार उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse