टीम एबीएन, कोडरमा। चौथी कोडरमा जिला योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2022 का आयोजन गौरी शंकर मंदिर रोड स्थित श्री माहुरी भवन झुमरी तिलैया (कोडरमा) में शनिवार को शुरू हुआ। तीन दिवसीय योगिता में 800 बच्चे प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन समजसेवी बतौर मुख्य अतिथि रजनी बाला ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि योग से शरीर के साथ मन भी संतुलित रहता है। असाध्य रोगों को योग साधना से ठीक किया जा सकता है। नियमित योगाभ्यास करने वाले लोग आम लोग की अपेक्षा कम बीमार पड़ते हैं। उद्घाटन समरोह में सीमा सिंह, संजय कुमार, कविता देवी, सुनील कुमार, नमिता देवी, वीणा पटेल, सुनील कुमार राहत अली उपस्थित थे। इधर योग संघ के जिला सचिव आकाश सेठ ने कहा कि योग देश में क्रांति के रूप में उभरा है और यह प्राचीन काल से चला आ रहा है और आज ये घर-घर गली मोहल्ले, विद्यालय, कॉलेजों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईशा कुमारी, अस्मिता मोदी, पल्लवी कुमारी, राखी कुमारी, खुशबु कुमारी, स्वीटी कुमारी, सलोनी कुमारी, शुभम वर्मा, उमेश विश्वकर्मा, मनोज यादव, अन्नू कुमारी आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse